इटावा औरैया, मार्च 19 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हरसौली गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि डीसीएम का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर नगर निवासी गोविंद अतुल पुत्र राजू सिंह डीसीएम में आलू लादकर आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हरसौली गांव के पास पहुंचा, सामने चल रही आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर के बाद हाईवे पर आलू बिखर गए और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर...