फरीदाबाद, जनवरी 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-आगरा हाईवे के बाटा मोड़ फ्लाईओवर की सड़क में दरार आ गई। दरार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एनएचएआई प्रबंधन हरकत में आ गया। एनएचएआई प्रबंधन ने इसका निरीक्षण कर मरम्मत का आदेश दे दिया है। दिल्ली-आगरा हाईवे को चार लेन से छह लेन बनाने का कार्य 2014-15 से लेकर 2018-19 के बीच किया गया था। इस अवधि में हाईवे पर जगह फ्लाईओवर का निर्माण भी हुआ था। इस हाईवे के रखरखाव की जिम्मेदारी निजी कंपनी के पास है। यह कंपनी यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूलती है। शहर के बीचों बीच गुजर रहे हाईवे के बाटा मोड़ फ्लाईओवर की दिल्ली से आगरा और आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाले लेन में पिछले कुछ समय से दरार दिख रही हैं। इन दरार एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एनएचएआई प्रबंधन हरकत में आ ग...