बुलंदशहर, फरवरी 6 -- कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 किनारे बाइक खड़ी कर शौच के लिए जाना एक युवक को भारी पड़ गया । जब युवक वापस आया तो उसकी बाइक गायब मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जनपद मथुरा के गांव कारव निवासी गजेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को वह अलीगढ़ से नोएडा बाइक से ड्यूटी जा रहा था। सिकंदराबाद क्षेत्र में गुलावठी फ्लाईओवर से 100 मीटर आगे देर शाम उसने शौच करने के लिए बाइक साइड में लगा चला गया। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक और उसमें रखा हुआ मोबाइल गायब मिले। आसपास तलाश करने पर नहीं मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.