नई दिल्ली, मार्च 30 -- देश में नेशनल हाईवे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाय है। मंत्रालय ने सड़क धंसने पर निर्माण कंपनी को सीधे ब्लैक लिस्ट करना का फैसला किया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गत दिवस जारी किए गए नए परिपत्र के अनुसार यदि नेशनल हाईवे का कोई हिस्सा धंस जाता है तो उसे भयानक विफलता माना जाएगा। इसमें ठेकेदारों और निर्माण कंपनियों के लिए भारी सजा का प्रावधान किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यदि किसी निर्माणाधीन या नवनिर्मित प्रोजेक्ट में महज 50 मीटर सड़क भी धंसती है, तो उस कंपनी को तत्काल प्रभाव से पुअर रेटिंग देकर ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह परिपत्र प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के उस विजन का हिस्सा है जिसमें...