काशीपुर, मई 23 -- काशीपुर, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरे खड़े ट्रक व वैशाली कॉलोनी में विद्युत पोल में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार रात ग्राम कनकपुर के पास नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरे खड़े एक ट्रक में आग लग गई। चालक ने किसी तरह भागकर जान बचाई और फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। वहीं, शुक्रवार देर रात वैशाली कॉलोनी स्थित एक बिजली के पोल में आग लग गई। आग तेजी से आवासीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने आग पर काबू पाया। दोनों ही घटनाओं में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन टीम में फायरमैन अर्जुन सिंह, सनी कुमा...