नई दिल्ली, जनवरी 5 -- सड़क पर गाड़ियों से अक्सर तेल गिरने, मछलियां गिरने, कई बार मुर्गियां बिखरने और इनकी लूट मचने के मामले सामने आते रहे हैं। सोमवार को हापुड़-बुलंदशहर हाईवे पर उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब सड़क पर अचानक चांदी की बारिश हो गई और उसे लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई। सड़क पर चांदी के जेवरात के टुकड़े देखकर लोग गाड़ी रोक-रोककर उसे उठाते रहे। देखते ही देखते हाईवे पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग सड़क पर टूट पड़े। देखने से ऐसा लग रहा था कि चांदी पुराने जेवरों को गलाने के लिए टुकड़ों में भेजा जा रहा था और बोरा या बैग खुलने के कारण यह सड़क पर बिखग गए थे। मामला हापुड़-बुलंदशहर हाईवे स्थित ततारपुर चौपला के पास का है। बताया जा रहा है कि हाईवे से गुजर रहे किसी ट्रक से अचानक चांदी से भरी बोरियां या पैकेट के खुलने के बाद उससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.