संतकबीरनगर, मार्च 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधा कला चौराहे के पास खलीलाबाद से सेमरियावां जा रही कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान दो की मौत हो गई।खलीलाबाद के मोतीनगर, पठान टोला और बंजरिया मोहल्ला के पांच युवक कार से रात में सेमरियावां जा रहे थे। कार बूधा कला नहर के पास पहुंची थी। इसी दौरान कार के सामने अचानक एक वाहन आ गया। वाहन से बचने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांचों युवक ...