अमरोहा, जून 16 -- हसनपुर, संवाददाता। सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट से गजरौला तक लगे जाम के बाद ट्रैफिक डायवर्जन से अलीगढ़ मार्ग भी जाम की चपेट में आ गया। अचानक गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का लोड बढ़ गया। जिसके चलते गंगा एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट मंगरौला में वाहनों की एंट्री में देरी हुई और अलीगढ़ मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस को व्यवस्था बनाने में खासा समय लगा।बताया जा रहा है कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर गंगा धाम ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और नेशनल हाईवे-9 पर कई किमी लंबा जाम लग गया। यह भी पढ़ें- पुलिस प्लान फेल, श्रद्धा के सैलाब ने कर दिया हाईवे 9 जाम हालात के मद्देनजर पुलिस ने वाहनों का रुख गंगा एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया, जिससे गंगा एक्सप्रेस के टोल प्ल...