औरंगाबाद, जनवरी 2 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 पर हरदता गांव के समीप शिव शक्ति लाइन होटल के पास गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 1 जनवरी की रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक में पीछे से मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव निवासी सुखेंद्र यादव के 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। घायलों में उसी गांव के रामजी यादव का 15 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और शंभू यादव का 18 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार शामिल हैं। सूचना मिलते ही अंबा और कुटुंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर ...