गाजीपुर, मार्च 30 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे पर जगह-जगह ट्रकों के खड़े होने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। हाईवे किनारे ट्रक खड़े कर दिए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। कई ट्रक चालक बिना किसी संकेतक या पार्किंग लाइट के ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के वाहन चालकों ने बताया कि हाईवे पर अचानक खड़े ट्रकों के कारण कई बार वाहन अनियंत्रित होने की स्थिति बन जाती है। बाइक सवार और छोटे वाहन चालक सबसे अधिक जोखिम में रहते हैं। राहगीरों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की ह...