नेशनल हाइवे पर ई रिक्शा पलटा, एक की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- खमरिया,संवाददाता। नेशनल हाइवे 730 पर खमरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक ई रिक्शा पलट गया। जिसमें दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक हापुड़ में मजदूरी करके घर वापसी कर रहा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ईसानगर थाना क्षेत्र के साहबदीन पुरवा बेलागढ़ी निवासी 45 वर्षीय सुरेश गौतम पुत्र प्यारेलाल दो महीने पहले पिता की मौत के बाद हापुड़ जिले में मजदूरी करने गया था। बुधवार को सुरेश घर जाने के लिए जिला मुख्यालय से ई रिक्शा पर सवार होकर सिसैया चौराहा के लिए जा रहा था। तभी नेशनल हाइवे 730 पर खमरिया थाना क्षेत्र में बसढ़िया गांव के पास ई रिक्शा पलट गया। जिसके नीचे दबने से सुरेश की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सुरेश को एक अन्य ई रिक्शा के जरिए खमरिया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.