श्रावस्ती, अप्रैल 25 -- श्रावस्ती, संवाददाता। डीजल-पेट्रोल न मिलने का हवाला देते हुए लोगों ने तीन दिन पहले नेशनल हाइवे 730 को जाम किया था। जिसमें पुलिस ने 13 नामजद व 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इकौना थाना क्षेत्र के भगवानपुर बनकट स्थित पेट्रोल पम्प पर डीजल पेट्रोल लेने आए लोगों ने तीन दिन पहले बहराइच बलरामपुर हाइवे एनएच 730 को जाम किया था। साथ ही एक घंटे तक हाइवे पर डटे रहे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं हटे। काफी प्रयास के बाद लोगों को हटाया गया और आवागमन बहाल हो पाया। मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर पर 13 नामजद व 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें शनिवार को इकौना पुलिस टीम ने नामजद आरोपी भलुहिया दसौधी के महजिदिया गांव निवासी राजेश उर्फ ...