औरंगाबाद, जून 11 -- ।जिला राजमार्ग सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह ने की। बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने, अवैध अतिक्रमण को हटाने, दुर्घटना संभावित स्थलों में सुधार और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई।

बैठक के प्रमुख बिंदु संबंधित विभाग और कार्यपालक अभियंता को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध ढाबा, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और अन्य अतिक्रमण की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सदर एसडीओ को पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने के लिए निर्देशित किया गया। निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया। गति नियंत्रक बोर्ड, रंबल स्ट्रिप सहित...