चम्पावत, दिसम्बर 12 -- चम्पावत। चम्पावत नवोदय विद्यालय में नेशनल हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। वस्त्र मंत्रालय और कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प अल्मोड़ा के सहयोग से हुए कार्यक्रम में बच्चों को जानकारी दी गई। चम्पावत पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिनी प्रशिक्षण हुआ। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को पारंपरिक कलाओं और स्थानीय हस्तशिल्प क्रोशिया से खिलौने बनाने, बांस शिल्प, ऐपण और लौह शिल्प का प्रशिक्षण दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.