बरेली, नवम्बर 2 -- ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर यूपी सेपक टाकरा एसोसिएशन अध्यक्ष कार्तिक आनंद एवं जनरल सेक्रेटरी सुमिल एस सीरिया ने टीम और कोच को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, निरंतर अभ्यास और कोच के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। यूपी की टीम में डॉली, मनीषा कुमारी, खुशबू, शिवानी कन्नौजिया, चंचल, सुषमा श्रीवास्तव, शिल्पी कुमारी, हीना खान, वंशिका जॉन, आकांक्षा, शालिनी राय, प्रीति मौर्या, समरीन, प्रतिका आर्या एवं प्रीति कुमारी शामिल रहीं व टीम कोच बीए शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...