शामली, जनवरी 5 -- गत 14 दिसंबर से 3 जनवरी तक तुगलकाबाद, नई दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चौंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज जतिन निर्वाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। शहर के कांबोज कॉलोनी निवासी नेशनल शूटर जतिन निर्वाल ने एयर पिस्टल वर्ग में 600 में से 581 अंक हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। इससे पूर्व दिसंबर माह में भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चौंपियनशिप में भी शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। ग्राम कुड़ाना निवासी उत्सव मलिक ने एयर राइफल टीम वर्ग में स्वर्ण पदक, ग्राम महावतपुर निवासी निखिल पुंडीर ने .22 राइफल थ्री पोजीशन जूनियर टीम वर्ग में स्वर्ण पदक तथा ग्राम मादलपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पियूष ...