नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
गोरखपुर, अगस्त 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट जूड्स स्कूल, मोहद्दीपुर में आयोजित 7वीं सीआईएससीई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शुक्रवार को विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 27 अगस्त को आयोजित किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय शूटर एवं पदक विजेता गजेंद्र राय मुख्य अतिथि तथा आईपीएस दिल्ली गौरव त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों से कुल 273 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें अंडर-14 वर्ग की सभी श्रेणियों में 98, अंडर-17 वर्ग की सभी श्रेणियों में 103 तथा अंडर-19 वर्ग की सभी श्रेणियों में 72 प्रतिभागी शामिल रहे। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सेंट जूड्स स्कूल के प्रिंसिपल डेविड जॉर्ज सिरिल एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.