काशीपुर, फरवरी 3 -- काशीपुर। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में 3 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाली नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (महिला एवं पुरुष) में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की 27 सदस्यीय टीम मंगलवार को रवाना हो गई। उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव चौधरी ने बताया कि टीम की तैयारी बेहद पुख्ता है। टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में राजू चौधरी और प्रसिद्ध कोच हंस मनराल खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी बिट्टू राजपूत और सूरज जोशी को सौंपी गई है। राजीव मेहता, महेश नेगी, डीके सिंह, मदन ठाकुर, हरीश त्रिपाठी, सुदेश कुमार, राजीव मेहरोत्रा, शेर जंग धारीवाल और हरजिंदर सिंह समेत कई खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...