हरिद्वार, मार्च 29 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) की छात्राओं ने नेशनल स्तर की वर्कशॉप में पहला स्थान पाया है। पंडित ललित मोहन पीजी कॉलेज ऋषिकेश में आयोजित पांच दिनी नेशनल वर्कशॉप में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। यह कार्यशाला 'एप्लाइड जीनोमिक्स, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक और ट्रांसलेशनल रिसर्च' पर आधारित थी। रसिका जोशी, स्वाति भार्गव, संध्या बंदूनी और अक्षिता की टीम ने 'एडवांस मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक तकनीक इन यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन' पर पोस्टर प्रस्तुति के लिए पहला पुरस्कार जीता। छात्रा विशाखा चौहा और गरिमा श्रीवास्तव ने भी हिस्सा लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा मिश्रा को शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनको रासबिहारी बोस सुभारती विवि के कुलपति डॉ. हिमांशु सरीन...