धनबाद, मार्च 15 -- नालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट धनबाद में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 161 करोड़ 34 लाख 71 हजार रुपए की रिकवरी कर कुल तीन लाख 34 हजार 710 विवादों का निपटारा किया गया। लोक अदालत में सड़क दुर्घटना में माता-पिता को खोने वाले प्रभु साव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा चेयरमैन निकेश कुमार सिन्हा ने एक करोड़ 38 लाख रुपए का चेक दिया। दुर्घटना में पति को खोने वाली महिला को भी न्यायाधीश ने 82 लाख रुपए का चेक दिया। इसके पूर्व नेशनल लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन जमशेदपुर से हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया।अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि विवादों एवं मुकदमों के निपटारे के लिए 13 बेंच का गठन किया गया था...