हजारीबाग, मार्च 14 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट हजारीबाग में शनिवार को मामलों के त्वरित निष्पादन व पक्षकारों की सुविधा के लिए एक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमान सुजीत नारायण प्रसाद और झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री मान प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में आनलाइन माध्यम से किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण के निर्देशानुसार आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में सुलह के आधार पर कुल 73 हजार 812 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 32 करोड़ 37 लाख 23 हजार 258 रुपए की राशि पर सहमति बनी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले आयोजित इस नेशनल लोक अदालत की अगुवाई प्रधान जिला जज रंजी...