बगहा, अगस्त 13 -- बेतिया। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले इस वर्ष की तीसरी लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निपटारा हो सके इसलिए पक्षकारों को ससमय नोटिस का तामिला हर हाल में सुनिश्चित कराना होगा। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को एडीआर भवन में आयोजित बेतिया पुलिस जिले के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कही। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आए दिन इसकी समीक्षा की जा रही है। बैठक में उपस्थित सदर डीएसपी अर्चना कुमारी ने सभी नोडल अधिकारियों को नोटिस का तामिला समय पर कराने के साथ-साथ संबंधित थाने अन्तर्गत पड़ने वाले पंचायतों के मुखिया एवं सरपंच के साथ तालमेल स्थापित कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें अपने छोटे-छोटे वादों को सुलह एवं समझौता के द्वारा इस लोक अदालत के माध...