बगहा, फरवरी 16 -- बगहा, हमारे संवाददाता। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफलता सुनश्चिति करने के उद्देश्य से सोमवार को बगहा व्यवहार न्यायालय के कांफ्रेंस हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पश्चिम चंपारण, बेतिया के नर्दिेश मेें जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति रवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस बैठक में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति आलोक कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण नष्पिादन पर बल दिया। एडीजे प्रथम श्री रविरंजन ने सभी थानाध्यक्षो को नर्दिेशित किया गया कि लोक अदालत के नोट...