मिर्जापुर, जनवरी 28 -- मिर्जापुर। चुनार तहसील के कोलना गांव निवासी अव्युक्त सिंह बादल का चयन नेशनल रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 जनवरी को शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ी भाग लेंगे। अव्युक्त सिंह बादल के पिता अनुराग सिंह बादल ने बताया कि मात्र 5 वर्ष की आयु में रोलर स्केटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन बड़ी उपलब्धि है। अव्युक्त सिंह बादल ने रोलर स्केटिंग का प्रशिक्षण बीएचयू स्पोर्ट्स ग्राउंड में प्राप्त किया है। वहीं से उन्होंने नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना उनकी प्रतिभा और लगन को दर्शाता है। अव्युक्त के च...