नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस में बोकारो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बोकारो, जुलाई 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रांची में 10 से 12 जुलाई तक संपन्न हुए प्रथम नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में खेले गए अंडर-11 बालिका वर्ग में शानवी शिवा ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। जबकि अंडर-11 बालक वर्ग में अद्विक कश्यप ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया। दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी डीपीएस बोकारो सेक्टर-4 के नियमित छात्र हैं। बोकारो जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रंजन ने दोनों खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक देवेश कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन व खेल प्रतिभा के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये युवा खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बोकारो, झारखंड और देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.