गाजीपुर, जून 30 -- खानपुर। रामकरन इंटर कॉलेज, ईशोपुर रामपुर के खेल अध्यापक एवं कुश्ती कोच राम आशीष यादव का चयन अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए नेशनल रेफरी के रूप में किया गया है। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 9 से 12 जुलाई 2026 तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक (हरियाणा) में प्रतियोगिता होगी। इससे पहले वह मेरठ (2025) और बलिया (2026) में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में टेक्निकल डायरेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल और कोच के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उनके चयन पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह, पूर्व एमएलसी डॉ. विजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...