कन्नौज, अप्रैल 25 -- कानपुर में आयोजित हुई नेशनल योग ओलंपियाड 2026 में भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के खिलाड़ियों का पूरी तरह दबदबा कायम रहा। प्रतियोगिता के दूसरे और तीसरे स्थान पर इसी विद्यालय के खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की। भारतीय शिक्षा संघ इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित नेशनल योग ओलंपियाड 2026 के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज के निर्देश पर गठित निर्णायक समिति द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं ने 25 अप्रैल को मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेनाझाबर, कानपुर नगर में संपन्न हुई।भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर के छात्रों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रो...