नेशनल यूथ एथलेटिक्स में हिमांशु को ऊंची कूद में स्वर्ण पदक
रांची, सितम्बर 4 -- रांची। पंजाब के लुधियाना स्थित गुरुनानक स्टेडियम में आयोजित 21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के हिमांशु सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। पूर्वी सिंहभूम निवासी हिमांशु ने 2.09 मीटर ऊंची कूद लगाकर वर्ष 2005 के 2.08 मीटर (राजेश कालीरमन्ना) का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रतियोगिता में असम के जुबिन गोहैन दूसरे और तमिलनाडु के शक्तिबेल वी.एन. तीसरे स्थान पर रहे। खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव मुकेश कुमार और झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने हिमांशु को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.