नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
हजारीबाग, जून 25 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज सह सदर अस्पताल हजारीबाग में बुधवार को दिल्ली से आई नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों में पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
टीम का दौरा बुधवार को एनएमसी की टीम जैसे ही सदर अस्पताल परिसर पहुंची, स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गई। टीम ने अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी लैब, रेडियोलॉजी और विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने मरीजों के उपचार, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रबंधन से विस्तृत जानकारी ली।
डॉक्टरों और उपकरणों की स्थिति निरीक्षण के दौरान एनएमसी की टीम ने विशेष रूप से मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.