लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, संवाददाता। नेशनल पीजी कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 23 जून से 25 जून तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 जून को सुबह 10:30 बजे बीए और बीएजेएमसी की प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि इसी दिन दोपहर 2:30 बजे बीएससी गणित वर्ग की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- एलएलबी, एलएलएम में प्रवेश को 20 मई से आवेदन होंगे शुरू 24 जून को सुबह 10:30 बजे बीकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं दोपहर 2:30...