कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश जूनियर तलवारबाजी चैम्पियनशिप के टीम ट्रायल मुकाबलों में शहर की अश्लेषा त्रिवेदी और रिशिका ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। नेशनल टीम के लिए हुए उत्तर प्रदेश ट्रायल मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अश्लेषा और रिशिका का चयन पांच से 10 जनवरी 2026 के बीच ओडिशा में होने वाली नेशनल जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए उप्र की टीम में हुआ है। कोच नीलेश मौर्या ने बताया कि उप्र की टीम में चयनित दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए। अब नेशनल चैम्पियनशिप में शहर की बेटियां पदक के लिए अपनी तलवारबाजी कौशल दिखाएंगी। कोच ने बताया कि श्याम नगर निवासी अश्लेषा और रिशिका ने तलवारबाजी के सेवर वर्ग में यह उपलब्धि प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...