संभल, दिसम्बर 22 -- संभल। सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित 69वीं नेशनल कुराश प्रतियोगिता में संभल की होनहार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और मंडल का नाम रोशन किया है। त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल कन्या गुरूकुल की खिलाड़ी आयुषी सागर ने अंडर-14 वर्ग में गोल्ड मेडल जबकि तराना जहां ने पैर में चोट के बावजूद अंडर-19 में सिल्वर मेडल जीतकर परचम लहरा दिया। 16-20 दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता में आयुषी सागर ने 48 किलोग्राम प्लस भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। आयुषी सागर, बसंती देवी इंटर कॉलेज रुस्तमपुर न्यावली की कक्षा 9 की छात्रा हैं और मुरादाबाद जिले में असालतपुर गांव की रहने वाली है। वहीं अंडर-19 में तराना जहां से पैर में चोट होने के बाद भी बेहतरीन ...