आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- आजमगढ़। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके सत्यन ने बताया कि 14 से 16 नवंबर को हैदराबाद के तेलंगाना में आयोजित 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए चयन प्रक्रिया तीन अक्तूबर को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित की गई है। जिसमें अंडर 14-16 बालक-बालिका प्रतिभाग करेंगे। अंडर 16 वर्ग में 60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल रेस, हाई जंप, लॉंग जंप, शॉट पुट थ्रो, जेवलिन थ्रो व अंडर 14 वर्ग में ट्रायथलॉन ए ट्रायथलॉन बी ट्रायथलॉन बी इवेंट के ट्रायल होंगे। ट्रायल में इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र मार्कशीट लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 91 63948 01192 एवं 91 7307911885 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...