धनबाद, मार्च 23 -- धनबाद। आंध्र प्रदेश के गुंटुर में आयोजित मिनी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में धनबाद के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टाटा स्टील फाउंडेशन मलकेरा स्थित ट्रेनिंग सेंटर में दोनों ही खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। कोच सुलेखा सिंह ने बताया कि अंडर-15 वर्ग में कुणाल कुमार महतो और अंडर-10 वर्ग में शिवम कुमार सिंह का चयन किया गया है। दोनों ही खिलाड़ी प्रतिभावान हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में पदक जीतकर लौटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...