चाईबासा, फरवरी 4 -- गुवा, संवाददाता। केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित पांच दिवसीय 46वें नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में पश्चिमी सिंहभूम के दो प्रतिभाशाली धावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और अपने-अपने गांव का नाम रोशन किया। देशभर से आए अनुभवी खिलाड़ियों के बीच पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों की सफलता क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी है। सोनापोसी गांव निवासी 35 वर्षीय मुन्ना बिरुली ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 3000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर मिली यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। वहीं, कमारडुंगी गांव निवासी रसिक चंद्र हेस्सा ने 30 प्लस आयु वर्ग में भाग लेते ...