चंदौली, मई 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे प्लांट डिपो में विभागीय ट्रेनिंग करने पहुंची नेशनल महिला खिलाड़ी सुर्पणा सिन्हा का गुरुवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वागत किया। वही मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सुर्पणा सिन्हा का परिचय असोम सिल्चर की रहने वाली सुर्पणा सिन्हा महिला क्रिकेट में नेशनल खिलाड़ी रह चुकी हैं। वह असोम लेवल वन कोच है। वर्तमान में खेल कोटे से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के पांडू में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। वही रेलवे के प्लांटडिपो जोनल ब्रिज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग देने पहुंची है। इसकी जानकारी होने पर प्लांटडिपो कारखाना में स्वागत किया गया।

क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इस दौरान प्लांटडिपो खेल मैदान पर जैगुआर टीम के कप्तान डिप्टी चीफ इंजीनियर ट्रैक मशीन प्रीतम सिंह एवं टाइगर...