रुद्रपुर, मई 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2026-27 के तहत आयोजित सेबर स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों पर कब्जा जमाया। कैडेट महिला सेबर इंडिविजुअल वर्ग में पंजाब की गजल वर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, मणिपुर की फ्लोरिना देवी अहेबाम ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक पंजाब की इशिता और चंडीगढ़ की अद्विका दत्ता को संयुक्त रूप से मिला। कैडेट पुरुष सेबर इंडिविजुअल वर्ग में तमिलनाडु के एसडी जोशिक स्टेफिंडो ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जम्मू-कश्मीर के वंश रैना ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, मणिपुर के जेरियुल मेइती कंगाबाम और किशोरजीत सिंह थोंगबाम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिला सेबर टीम स्पर्धा में पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन ...