गाजीपुर, मई 11 -- दिलदारनगर। मिर्चा गांव के युवा फुटबॉल खिलाड़ी मो. कैफ़ खान के छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर लौटने पर क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन और गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और खेल प्रेमियों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। मो. कैफ़ खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और प्रशिक्षकों के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। यह भी पढ़ें- चकाई के तीनघरा गांव में गोल शार्ट के जूनियर कप्तान का भव्य स्वागत उनकी इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है। ग्रामीणों ने ...