लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश सेपक टाकरा टीम के जांबाज खिलाड़ी झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित 28 वीं सब जूनियर नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप में स्वर्णिम इतिहास रचने के इरादे से रवाना हो चुके हैं। टीम में गोला गोकर्णनाथ का होनहार खिलाड़ी अभिमान कश्यप भी शामिल है, जिसकी रवानगी के दौरान उसकी माँ की मौजूदगी ने माहौल को भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया। खिलाड़ियों का दल बरेली जंक्शन से रवाना हुआ, जहां जोश, उत्साह और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश की टीम एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिक आनंद के मार्गदर्शन और पूर्व आईटीबीपी अधिकारी तान सिंह (संयुक्त सचिव) के सशक्त नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। टीम के साथ स्पोर्ट एऑफ़ इंडिया एथोरटी की कोच मीना कुमारी, कोच रामकुमार और कोच बीएस शर्मा भी मौजूद हैं, जो खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्र...