रुद्रपुर, अगस्त 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्टेडियम में रविवार को नेशनल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की अंडर-16 बालिका फुटबॉल टीम के गठन को लेकर चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से पहुंचीं 52 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, चमोली, ऊधमसिंह नगर समेत हल्द्वानी क्षेत्र की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मैदान पर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल क्षमता का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन आगामी कैंप के लिए किया गया है। अब चयनित 30 खिलाड़ियों का कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर अंतिम रूप से 18 खिलाड़ियों का चय...