मथुरा, मार्च 21 -- 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इसका आयोजन 17 से 21 मार्च तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। जिला पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राम रतन ने क्लब थ्रो (एफ-51 वर्ग) में 25.81 मीटर थ्रो कर कांस्य पदक जीता है। वहीं हरवीर सिंह ने टी-36 वर्ग की लंबी कूद में 4.39 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक हासिल किया है। दोनों ही खिलाड़ियों की सफलता पर जिला पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पाठक, उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, प्रतुल अग्रवाल, सह सचिव पदम सिंह कौन्तेय, डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, विजेंद्र कौशिक, हरदेव सिंह, नितिन शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी। एसोस...