हजारीबाग, जनवरी 29 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि । नेशनल पब्लिक स्कूल टाटीझरिया में 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मुखिया जगदीशचंद्र यादव, कौलेश्वर यादव ने कहा कि जितने छात्र-छात्राएं यहां से विदाई ले रहे हैं उसी तरह आगे भी निरंतर पढ़ाई जारी रखें एवं अपने माता-पिता गांव, प्रखंड, जिले का नाम देश भर में रोशन करें। उन्होंने कहा की शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है इसलिए इसी तरह मेहनत कर आगे बढ़ते रहें। प्रिंसिपल रोहित यादव, निदेशक प्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा दे रहे बच्चे भविष्य में अच्छा करें और मुकाम हासिल करें यही कामना ह...