नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिबियापुर के खिलाड़ियों का दम, एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीते
औरैया, जून 15 -- दिबियापुर। लखनऊ के चौक स्टेडियम में 13 व 14 जून को आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में इंद्र मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। चैंपियनशिप में अकादमी की ओर से तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें दिबियापुर के केनाल रोड स्थित फायर कॉलेज क्षेत्र निवासी दीपक राज के पुत्र अर्जित राज ने अंडर-63 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पूरे मुकाबले के दौरान अर्जित ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर खिताब पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- खेल--लखनऊ के खिलाड़ियों ने जीते आठ स्वर्ण वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.