मथुरा, अप्रैल 29 -- नगर के उभरते ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित तीसरी संकल्प कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कमला नगर स्थित बजरंग विद्या मंदिर के सुमित, जस्सी, गोपेश, यश और कीर्ति सहित पांच खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। मुख्य प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते, वहीं क्यूरो फाइट में तीन गोल्ड व दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। हरिद्वार से लौटने पर स्कूल प्रबंधन व स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल प्रबंधक लोकेन्द्र पाराशर व शिक्षकों ने खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.