हल्द्वानी, मई 31 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चली चैंपियनशिप में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी जीती।ताइक्वांडो फेडरेशन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस स्पर्धा में देश के 15 से अधिक राज्यों के 1,000 से अधिक पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 560 अंकों के साथ उत्तराखंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रही। वहीं, उत्तर प्रदेश की टीम ने 216 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान की टीम ने 91 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।उत्तराखंड यह भी पढ़ें- नेशनल ताइक्वांडो में हर्षवर्धन और आदित्य ने बरेली का नाम किया रोशन के खिलाड़ियों ने 52 स्वर्ण, 46 रजत और 58 कांस्य पदक जीते। उत्तर प्रदेश की ...