हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। लक्ष इंटरनेशनल स्कूल कमलुवागांजा रोड के विद्यार्थियों ने नेशनल डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। एथलेटिक्स और खो-खो में पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रधानाचार्या विभा शर्मा ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कक्षा पांच की युविका जोशी ने प्रथम स्थान, पारस जोशी ने प्रथम स्थान और गौरव तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हृदयांश शर्मा ने भी तृतीय स्थान हासिल किया। खो-खो में कक्षा छह के नमन सिंह ने अंडर-18 वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। निदेशक मोहित शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...