मथुरा, मई 30 -- आठवीं राष्ट्रीय ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के डिस्क थ्रो में जिले के रामरतन ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। इसी के साथ उसने एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसका आयोजन 26 से 28 मई तक बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में हुआ था। अंतिम दिन रामरतन ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग कर डिस्कस थ्रो में 12.81 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता है। इससे उसका चयन जापान में होने वाली एशियन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए कर लिया है। इसी स्पर्धा में जिले के हरवीर सिंह ने भी लंबी कूद में कांस्य पदक जीता है। यह भी पढ़ें- एशियन पैरा गेम्स में छह खिलाड़ियों का चयन उनकी सफलता पर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, सचिव जय सिंह, उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, केआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके अग्रव...