कानपुर, जून 26 -- कानपुर। हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित नेशनल जूनियर व सब-जूनियर इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप-2026 में कानपुर के खिलाड़ी वीरेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर चार पदक जीता। 23 से 28 जून के बीच चल रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे वीरेंद्र कुमार ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 480 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। साथ ही, उन्होंने स्क्वाट स्पर्धा में स्वर्ण पदक, बेंच प्रेस में रजत पदक और डेडलिफ्ट में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। वीरेंद्र ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर एशियाई पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए दावेदारी मजबूत कर ली है। शहर लौटने पर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार पाल, महासचिव संदीप निगम, ...