बलिया, मार्च 2 -- बलिया, संवाददाता। हुगली (पश्चिम बंगाल) में आयोजित 46वीं सब जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के खिताब पर उत्तर प्रदेश टीम ने कब्जा जमाया है। रविवार देर शाम खेले गए फाइनल में उत्तर प्रदेश बालक टीम ने 'एसएआई' (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) को 25-16, 25-17, 25-20 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश टीम ने सेमीफाइनल में राजस्थान एवं क्वाटर फाइनल में तमिलनाडु को मात दिया था। नेशनल चैंपियन टीम में जनपद की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जहां टीम मैनेजर की भूमिका जनपद निवासी नीरज राय निभा रहे थे। उत्तर प्रदेश टीम में जनपद के सोहांव निवासी दो खिलाड़ी आसिफ अली एवं आदित्य राय ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आसिफ ने अपने बेहतरीन खेल कौशल एवं नियंत्रण से प्रत्येक मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश टीम के बेहत...