नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने झारखंड थांगटा टीम श्रीनगर पहुंची
धनबाद, सितम्बर 28 -- धनबाद। झारखंड थांगटा एसोसिएशन की छह सदस्यीय टीम रविवार को 32वीं जूनियर नेशनल थांगटा चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए श्रीनगर पहुंची। धनबाद के अमन कुमार, रवि कुमार साओ और कशिश कुमारी, रांची की शाम्भवी दक्ष और आकांक्षा राज इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अलग-अलग वेट कैटेगरी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 28 से 30 सितंबर तक श्रीनगर के पोलो ग्राउंड स्थित इनडोर स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित हो रही है। रांची के रामस्वरूप हेम्ब्रम को टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह जानकारी अध्यक्ष रंजीत केशरी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.